भाजपा जिला वर्चुअल सम्मेलनों में मोदी सरकार की उपलब्धियों और कोरोना से जागरूकता का मंत्र लेकर कर रही हैं जनसंवाद


भोलेनाथ टाइम्स संवाददाता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियांे के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसंवाद कर रही है। 04 जून से प्रारम्भ हुए जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार के काम-काज का लेखा-जोखा लेकर जनता के दरबार में हैं। मोर्चा सम्मेलनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व जनजागरण का काम भी हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत से स्वाबलम्वी व समृद्ध भारत का संकल्प भी सम्मेलनों से जन-गण-मन की धड़कन तक पहुंच रहा है। कल 10 जून को पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश में 66 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें और इसी के साथ सभी 395 मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न होंगे।
मोर्चा सम्मेलनों के क्रम में जिला किसान मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में 10 जून को किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त सुल्तानपुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला बुलन्दशहर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रामपुर, त्रयम्बक त्रिपाठी गाजियाबाद व सम्भल, संजय राय कासगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। तो वहीं महिला मोर्चा सम्मेलनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर मेरठ, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम सुल्तानपुर, रंजना उपाध्याय वाराणसी, प्रदेश मंत्री अंजूला माहौर महराजगंज, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह जालौन, प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह बांदा में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनसंवाद करेंगी। युवा मोर्चा सम्मेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा सुल्तानपुर, सतीश द्विवेदी अयोध्या, नीलकण्ठ तिवारी रायबरेली के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
सम्मेलनों की श्रृंखला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर इटावा, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल कानपुर नगर, अमर पाल मौर्य बिजनौर तथा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलनांे को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी अमेठी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी मुजफ्फरनगर, कमला रानी वरूण मैनपुरी के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।


इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां, संगठन के कार्य तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।